पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidyapatinagar News Information About The Schemes Provided To Farmers In The Seminar

गोष्ठी में किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विद्यापतिनगर|प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ प्रकृति नयनम ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता बीडीओ प्रकृति नयनम ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीडीओ प्रकृति नयनम ने कहा कि कृषक हमारे अन्नदाता है। किसान इस देश के नींव है। जो अक्सर प्रकृति की मार सहते रहते है। उन्होंने जल जीवन हरियाली अभियान पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं सूक्ष्म सिचाई व टपक विधि योजना की जानकारी विस्तार पूर्वक किसानों को दी। बीएओ अभिमन्यु कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली है तभी जीवन संभव है। कृषि विभाग के तहत जल जीवन हरियाली योजना से तालाब, कुंआ, जैविक विधि से खेती पर प्रकाश डाला।
खबरें और भी हैं...