प्रखंड स्वच्छता कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
प्रखंड परिसर स्थित बीडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक दयानंद प्रसाद व जिला वित्त प्रबन्धक ग्रामीण विकास अभिकरण समस्तीपुर सुनील कुमार द्वारा प्रखंड में चल रही स्वच्छता से संबंधित सभी कागजात व कैश बुक का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक ने बताया कि 553 शौचालय के लाभार्थियों के अनुदान की राशि का अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया। वहीं स्वच्छताग्राहियों की बकाए राशि के भुगतान में आई कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली व शीघ्र भुगतान कराने का पहल करने की बात बताई। मौके पर बीडीओ शिव शंकर राय, प्रखंड नाजिर जनक चौधरी, स्वच्छताग्रही पिंकेश कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।