पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rosara News Intermittent Rains Upset Farmers Heavy Damage To Mustard And Wheat

रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसान परेशान, सरसों अौर गेहूं को भारी क्षति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की रात से रुक-रूक कर हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। जीर्ण -सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे में पानी का जमाव होने से हमेशा दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। बारिश के पानी से सड़कों पर लगे कीचड़ के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है । सबसे खराब स्थिति शहर के ब्लौक रोड की बनी हुई है जबकि यह सड़क शहरवासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य सड़कों में एक है। तकरीबन 16 वर्ष पूर्व इस सड़क के निर्माण के बाद आज तक इसका जीर्णोंद्धार नहीं हो सका है । इसके कारण सड़क के दर्जनों स्थान पर गड्ढ़ा बन चुका है । हल्की बारिश में भी सड़क पर बने गड्ढ़े में पानी का जमाव हो जाया करता है। बारिश होने के बाद इस सड़क से होकर गुजरने वाले वाहनों समेत बाइक चालक जान हथेली पर लेकर गुजरते हैं अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों एवं मंत्री स्तर के लोगों का इस मार्ग से आना - जाना लगा रहता है। मगर इन सबों के द्वारा उक्त सड़क के जीर्णोंधार की अनदेखी की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे पर उदासी छाई है। खेतों में लगे सरसों एवं पके गोट तथा गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। जो किसान सरसों को काटकर सुखने और बोझा बांधने के लिए खेत - खलिहानों में रखा था ऐसे किसान काफी चिंतित हैं।

मोहिउद्दीननगर|प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से हो रहे आए आंधी पानी से खेतों में लगी गेहूं के फसल बर्बाद हो गए। इससे किसानों में हा-हाकार मचा हुआ है। बोचहा के किसान रामहीत राय,श्रीराम राय,रामाधार साह,कपिल राय,मदन राय,हरेन्द्र सिंह, तथा ठाकुर राय ने बताया कि काफी मेहनत से गेहूं का फसल लगाया था। फसल काफ अच्छा था। 10-15 दिनों में फसल तैयार हो जाता। दो दिनों में सभी फसल को किसी की नजर लग गई। खेतो में धरती पर लेट फसल देख किसानों के कलेजे फट रहे है। दुःख इस बात को लेकर है कि फसल काफी अच्छे थे। किसान नेता अर्जुन राय ने सरकार से किसानों के कर्ज माफ करने, क्षति हुए फसल का मुआवजा देने की मांग की है। क्षति हुए फसलों में बोचहा, दुबहा, हजरतपुर, पतसिया, सुलतानपुर, धर्मपुर, तेतारपुर, मनीयर, कुरसाहा, अंदौर, मदुदाबाद, राजाजान, सिवैसिंगपुर, टांड़ा, रमैया-भदैया, कल्याणपुर बस्ती, बेरी आदि गांव शामिल है।

हवा के साथ लगातार बारिश से गेहूं, आम, तेलहनी व दलहनी फसलों को हुआ नुकसान

हसनपुर| प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम में ही हवा के साथ रूख रूक कर हो रहे बारिश से आम जन जीवन के साथ ही फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है। बारिश के कारण खेतों में लगे गेहूं, तेलहनी, दलहनी व आम के फसल को नुकसान पहुंचा है। हवा के साथ हो रहे बारिश से गेहूं की फसलें झुक गई हैं। इससे इसके नष्ट होने का खतरा मंडराने लगा है। दलहनी फसलों में मसूर, मटर की फसलें जो खेतों में लगी हैं पक चुकी हैं। उन फसलों का दाना झड़ गया है। साथ ही तेलहनी फसल में काली सरसों की स्थिति भी दलहनी फसल के समान ही हो चुकी है। इसके अलावा आम की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। आम के मंजर में लाही लगने का भय बना गया है। वरिष्ठ किसान सलाहकार सुभाष चन्द्र झा उर्फ विदुर जी ने बताया कि अचानक मौसम परिवर्तन होने से फसलों को नुक्सान हुआ है। किसानों को चाहिए कि फसलों को बचाने के लिए किसानों को उचित प्रबंध करने की आवश्यकता है।

किसानों के कर्ज माफ करने, क्षति हुई फसल का मुआवजा देने की मांग

रोसड़ा के ब्लॉक रोड में सड़क पर जमा बारिश का पानी।

मोहिउद्दीननगर में आंधी-पानी से बर्बाद हुई गेहूं की फसल।
खबरें और भी हैं...