पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Internal Examination Of Pre Determined Pg Postponed At Samastipur College

समस्तीपुर कॉलेज में स्थगित कर दी गई पूर्व निर्धारित पीजी की आंतरिक परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एलएनएमयू द्वारा लिए गए निर्णय के तहत जिला स्थित अंगीभूत कॉलेज सहित सभी महाविद्यालयों में 16 से 31 मार्च तक पढ़ाई कार्य ठप रहेगा। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। कॉलेजों में बॉयोमीट्रिक द्वारा उपस्थिति शिक्षकांे व शिक्षकोत्तर कर्मचारियों के द्वारा दर्ज कराई जा रही थी। फिलहाल इसको भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि शनिवार को समस्तीपुर स्थित कॉलेजों में चल रही स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा सुचारू रूप से चली। समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद के आदेश से कॉलेज में पहले से निर्धारित पीजी द्वितीय समेस्टर व चतुर्थ समेस्टर की प्रथम आंतरिक परीक्षा भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

प्रभारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद के आदेश से कॉलेज में पहले से निर्धारित पीजी द्वितीय समेस्टर व चतुर्थ समेस्टर की प्रथम आंतरिक परीक्षा भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

समस्तीपुर कॉलेज में हो रही स्नातक की परीक्षा।
खबरें और भी हैं...