महिला पुलिसकर्मी के लिए जांच शिविर का आयोजन
महिला दिवस के मौके पर जिला पुलिस केंद्र में फाॅसी के तत्वावधान में महिला पुलिस कर्मी व उनके परिवारजनों के स्त्री रोग संबंधी बीमारियों की जांच के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन एसपी विकास बर्मन ने किया। इस मौके पर महिला डॉ. अनिता सिंह, डॉ. नीलम, डॉ. आभा रानी सिन्हा के नेतृत्व में डॉ. मंजुला, डाॅ. शबनम गुप्ता, डाॅ. पुष्पा रानी, डाॅ. रेणु राना, डॉ श्रद्धा ठाकुर, डॉ. सुस्मिता, डॉ. संगीता गुप्ता, डाॅ. प्रतिभा, डाॅ. कनु प्रिया, डाॅ. नीता ईश्वर, डाॅ. मिनाक्षी ठाकुर, डाॅ. मेघा आहूजा, डाॅ. मीनल की टीम ने तीस वर्ष के ऊपर के महिला पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों की जांच की। देर शाम तक चले इस शिवर में दो सौ से अधिक पुलिस कर्मी व उनके परिवार के लोगों की जांच की गई।
शिविर में एसपी व डॉक्टरों की टीम।