पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Junku Leader39s Father Sitaram Killed In Mutual Rivalry In Pakahi 4 Miscreants Firing

पकाही में आपसी रंजिश में जदयू नेता के पितासीताराम की हत्या, 4 बदमाशों ने की फायरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के विभूतिपुर थाने के पकाही गांव में होली की रात बदमाशों ने जदयू नेता के पिता सीताराम महतो (70) की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों की संख्या चार बताई गई है जो दो बाइक पर सवार होकर आये थे। मृतक सीताराम जदयू नेता बैद्यनाथ महतो के पिता हैं। उधर, घटना की सूचना पर शव उठाने पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। रात में संख्या बल कम रहने के कारण पुलिस बैंरग लौट गई। लोगों का आरोप था कि जदयू नेता गांव में शराब कारोबार का विरोध कर रहे थे जिस कारण होली के दिन मारपीट की घटना हुई थी। लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते पुलिस ने उचित कार्रवाई किया होता तो गाेलीबारी की घटना को रोका जा सकता था। रोसड़ा के डीएसपी एस अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात दो बाइक पर सवार होकर चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने पकाही गांव पहुंच कर जदयू नेता बैद्यनाथ को आवाज लगाने लगे। इस दौरान बदमाश गालीगलौज भी कर रहे थे जिससे जदयू नेता घर से बाहर नहीं निकले। बाद में बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सो रहे जदयू नेता पिता सीताराम माहतो को गाेली मार दी। सीतारात में पेट व सीने में तीन गोली लगी है।

जदयू नेता का शराब तस्कराें से हुआ था विवाद, पुलिस को भी दी गई थी सूचना

लोगों ने बताया कि होली की शाम जदयू नेता बैद्यनाथ का इलाके में शराब का तस्करी करने वालाें से विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट की घटना भी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला का शांत कराया था। हालांकि पुलिस के जाने के बाद पुन: दोनों भिड़ गए थे। जदयू नेता का आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर रात में दो बाइक पर आये चार बदमाशों ने उनके पिता को गोली मार दी। घटना की सूचना पर रात विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए वापस लौट गई। सुबह थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में भाड़ी संख्या में पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय विधायक राम बालक सिंह भी पहुंचे अाैर विरोध कर रहे लोगों को समझाया तब जाकर लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा किया।

हसनपुर के शासन में गोली लगने से दो सगे भाई घायल, वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग


हसनपुर|थाना क्षेत्र के शासन में मंगलवार की देर रात वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटनाओं में घायलों को परिजनों ने स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायलों में शासन निवासी चंदन कुमार व कुंदन कुमार का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है। हालांकि गोलीबारी की इन दोनों घटनाओं में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि शासन गांव निवासी दो सगे भाइयों कुंदन कुमार (23 वर्ष) व चंदन कुमार (22 वर्ष) मंगलवार की देर रात गांव में ही होली खेलने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। इस क्रम में दो बाइकों पर सवार पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने मौके पर पहुंच कर फायरिंग करना शुरू कर दी। बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग में कुंदन के पैर में व चंदन के सिर में गोली लग गई। ग्रामीणों की भीड़ जुटते देखकर सभी बदमाश बाइक को छोड़कर दहशत के लिए हथियार लहराते हुए भाग निकले।

अस्पताल में इलाजरत घायल युवक।

घटना के बाद रोते-बिलखते मृतक के परिजन।


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा
खबरें और भी हैं...