अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत के गद्दोपुर ब्रह्मस्थान के परिसर आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लाल पीले परिधानों में शामिल 121 कन्याओं ने अपने हाथों में कलश लेकर चल रही थी। बड़े-बड़े झंडे, बैंड बाजे और आधे दर्जन घोड़े के साथ यज्ञ स्थल से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय पोखर पहुंची जहां विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश पूजन किया गया। इसके उपरांत कलश में पवित्र जल भरने के बाद सभी लोग वापस मंदिर स्थल पहुंची। वहां मंत्रोच्चार के साथ निर्धारित स्थानों पर कलश स्थापित किए जाने के बाद यह यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान भक्ति गीतों की धुन एवं जय श्रीराम, हरहर महादेव,जय भवानी के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया । साथ ही काली दुर्गे राधे श्याम, गौरी शंकर सीता राम महामंत्र का जाप एवं हवन आदि का संकल्प लेकर जाप किया गया।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु