खैरा दरगाह | उर्स मेला के दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़
_photocaption_रोसड़ा | खैरा दरगाह स्थित हजरत खासदुल्ले रहमतुल्लाह अलैहे का सलाना उर्स मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मजार पर माथा टेकने वालों और चादरपोशी को लेकर हिन्दू-मुस्लिम समुदाय की भीड़ थी। मेला एवं मजार पर चादरपोशी को लेकर दिन से रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चे हाइड्रोलिक झूला, जंपिंग झूला, रनिंग होर्स झूला का आनंद उठा रहे हैं। मेला में बिक रहे खिलौने, गुब्बारा आदि की दुकानों पर बच्चों की भीड़ देखी गई। रंग बिरंगे बल्बों की सजावट तो देखते ही बनती है। मेला से ल़ेकर मजार तक सजावट है।*photocaption*