पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rosara News Large Amount Of Liquor Recovered From Truck Sub Driver Arrested

ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, उप चालक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवाजीनगर|रोसड़ा-हथौड़ी पथ के गलगल चौक के पास से ट्रक पर भारी मात्रा में लदी शराब हथौड़ी पुलिस ने गश्ती के दौरान शुक्रवार की रात बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि कुल 2395 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक के उप चालक जसविन्दर सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो अपने को लुधियाना का रहने वाला बताया है। गश्ती दल में एसआई श्याम बिहारी चौधरी, विजय शंकर तिवारी, एएसआई सोहन सिंह समेत पुलिस बल शामिल थे। वहीं मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही से शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान वैशाली जिला के बिदुपुर थाना अंतर्गत दाउदनगर गांव निवासी विनय शर्मा के पुत्र विजय कुमार शर्मा के रूप में की गई है।
खबरें और भी हैं...