विधान पार्षद ने किया सड़क का उद्घाटन
वारिसनगर| प्रखंड की वसंतपुर रमणी पंचायत स्थित नवटोलिया गांव में शनिवार की संध्या विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी ने पीसीसी सड़क का उद्घाटन फीता काटकर किया। वहीं लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सड़क को बन जाने से लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। बरसात के दिनों में लगने वाली पानी व कीचड़ से भी लोगों को निजात मिल गया। संवेदक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत कुल नौ लाख रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण किया गया है। मौके पर रामप्रीत राय, सुरेंद्र राय, गौरी सिंह, उदगार चौधरी, साधु सहनी, सुबोध सिंह आदि मौजूद थे।