पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Warisnagar News Make The Development Work Of The Government Reach The People

सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर मे जदयू युवा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जदयू मीडिया सेल वारिसनगर के विधानसभा अध्यक्ष सह युवा जिला उपाध्यक्ष सह वारिसनगर प्रखंड उपप्रमुख शिवशंकर महतो ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी से ही सभी कार्यकर्ता हर घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों व हर वर्गों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताए। साथ ही जल जीवन हरियाली योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक लोगों को बताए। मौके परवेज अमित कुमार भारती, भोला चौधरी, राजदेव साह,मुकेश कुशवाहा, संतोष कपूर, रामबाबू साह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता व संबोधित करते युवा जिलाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...