लोजपा की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
शहर के निजी परिसर में शुक्रवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक दलसिंहसराय प्रभारी योगेंद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला प्रभारी डॉ. रंजीत कुमार के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में नगर व प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने, नए सदस्य बनाने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर नगर अध्यक्ष संजीत कुमार राय, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो, मनोज कुमार राय, सुरेश राय, विनोद पासवान, जय नारायण पासवान, घनश्याम राय सहित अन्य प्रखंड अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दलसिंहसराय में बैठक में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ता