पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वारिसनगर| कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष के सभागार में शनिवार को प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ अजमल परवेज ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने आम जनताओं से अनुरोध किया गया है कि वह कम से कम भीड़ का जुटाव प्रखंड कार्यालय पर करेंगे। अपने कार्यों का निष्पादन मोबाइल के माध्यम से अपने पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों से कराएंगे। अगर कोई विशेष परेशानी होती है तो प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से संपर्क करेंगे। वहीं पंचायत व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इसपर आमजन अपने कार्यों को लेकर संपर्क कर सकते हैं। वहीं पंचायत स्तरीय कर्मियों को आदेश दिया कि लोगों का काम पंचायत मे ही निपटारा करें। आगे बताया कि अभी तक वैसा मामला अपने यहां नहीं मिला है।
खबरें और भी हैं...