- Hindi News
- National
- Samastipur News Mla Assured Teachers To Put Demand Before The Government
विधायक ने शिक्षकों को सरकार के समक्ष मांग रखने का दिया आश्वासन
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा के आह्वान पर राज्य महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिला कार्यसमिति सदस्य नदीम खां के नेतृत्व में बुधवार को माध्यमिक शिक्षकों ने मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद के आवास का घेराव किया। वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षकों का शिष्टमंडल विधायक से मिलकर स्मार-पत्र सौंपा। इस दौरान विधायक ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनकी मांग व समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। वहीं विधायक ने शिक्षकों से बच्चों के भविष्य व राष्ट्र निर्माण में शिक्षकांे के योगदान को याद करते हुए हड़ताल से वापस आने की अपील की। वहीं शिक्षकों ने पूर्व विधायक बैजनाथ साहनी व वर्तमान जिला परिषद उर्मिला देवी को सभी स्मार-पत्र सौंपा गया। इस मौके पर जिला कार्यसमिति आशीष कुमार, अबरार अहमद, मोहन कुमार, तौकीर अहमद, रंजीत कुमार, अमितेश कुमार, ललित झा, राकेश कुमार, अभय कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
मोरवा विधायक को स्मारण-पत्र सौंपते माध्यमिक शिक्षक।