पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Mohiuddinnagar Patient Gets Corona Test Negative Discharged From Hospital

मोहिउद्दीननगर के मरीज का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव व डब्लूएचओ की ओर से इसे संक्रामक महामारी घोषित किए जाने के बाद से इसको लेकर हर ओर जागरुकता व सतर्कता बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी रूम में डीएम शशांक शुभंकर ने जिलेवासियों को एहतियात बरतने व अफवाहों से बचने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में बाहर से मोहिउद्दीननगर आए एकमात्र मरीज का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है। वहीं उसके परिवार का भी कोई सदस्य इससे प्रभावित नहीं है। मरीज को परिवार सहित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी की होगी जांच

डीएम ने बताया कि मास्क व हैंड सेनेटाईजर के प्राइस को जिला फिक्स कर सकता है। कीमत या भंडारण ज्यादा होने की स्थित में कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

8544421784 नंबर पर दें बाहरी लोगों की जानकारी

बताया गया कि जिले में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी 8544421784 पर दी जा सकती है। ताकि ऐसे लोगों की पहचान कर उनका टेस्ट कराया जा सके। इसके लिए थाना व मुखिया सहित त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों को जागरूक करना है।

विदेशी व्यक्ति की सूचना पीएचसी में दें व तुरंत कराएं टेस्ट : डीएम

डीएम शशांक शुभंकर ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर उनके क्षेत्र में कोई विदेशी व्यक्ति आता है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित पीएचसी प्रभारी को दें। और सबसे पहले उसका कोरोना वायरस का टेस्ट कराए। वहीं इसकी जानकारी सिविल सर्जन को भी दें।

खबरें और भी हैं...