पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क पर कीचड़ लगने से लोगों को परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर| मारवाड़ी बाजार में शनिवार हुई बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ से राहगीरों को असुविधा हुई। इस बीच कीचड़ के कारण सड़क पर फिसलन होने से पैदल यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। इसके अलावा गुदरी बाजार सहित अन्य मुख्य बाजारों में जगह-जगह कीचड़ पसरने के कारण दुकानदारों व पैदल यात्रियों को सड़क से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कूड़ा का सही से उठाव नहीं होने व कुछ हिस्सा बचने के कारण हल्की बारिश के बाद कीचड़ बन चुका है। इसके कारण सड़क पर कोई भी फिसल कर गिरकर चोटिल हो सकता है। सफाई कर्मियों की ओर से ठीक से कूड़ा का उठाव नहीं करने से कुछ हिस्सा जमीन में पड़ा रहने के कारण बारिश होने पर वह कीचड़ का रूप ले लेता है। जबकि नियमित रूप से नालियों की सुचारू रूप से सफाई नहीं होने से नाला जाम होने से पानी ओवर-फ्लो होने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है।
खबरें और भी हैं...