- Hindi News
- National
- Samastipur News Nh 122b Underpass Service Lane To Be Built On Mohiuddinnagar Bachwara Road
एनएच-122 बी मोहिउद्दीननगर-बछवाड़ा मार्ग पर बनाया जाएगा अंडरपास सर्विस लेन
कलेक्ट्रेट स्थित वीसी रूम में शनिवार को नव घोषित एनएच 122 बी जदुआ महनार-मोहिउद्दीननगर-बछवाड़ा मार्ग को लेकर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के बीच सहमति को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित एनएच 122 बी के पूरे मार्ग का परिचय दिया। जिसमें बताया गया कि एनएच 122 बी एनएच 22 से प्रारंभ होकर महनार के महोदय नगर होते हुए बछवाड़ा में एनएच 122 पर समाप्त होती है। जिसकी कुल लंबाई 72.951 किलोमीटर है। समस्तीपुर जिले में यह प्रथम एनएच से प्रारंभ होकर शेरपुर तक है जिसकी लंबाई 34.700 किलोमीटर है। बताया गया कि विशेष टीम के अनुरूप इस पथ पर टूलेन विद्युत कार्य पूरा कराना है। यह पथ कई स्थानों पर सघन आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरता है व यातायात के सुगम परिचालन के लिए कई जगहों पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। इस दौरान एनएच प्रमंडल गुलजारबाग पटना के ईई ने भूमि अधिग्रहण का विवरण डीएम को देने व घनी आबादी वाले मोहद्दीनगर के शेरपुर आदि जगहों पर आम जनों की सुविधा के लिए जगह-जगह अंडरपास सर्विस लेन बनाने का सुझाव दिया। वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर क्रैश बैरियर, रोड साइनस आदि को डीपीआर में शामिल करने की बात कही। बैठक में एडीएम विनय कुमार राय, डीडीसी वरुण कुमार मिश्र, डीएलएओ, डीसीएलआर पटोरी, दलसिंहसराय आरसीडी के ईई व पटोरी मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर के सीओ मौजूद थे।
गंगा नदी की बाढ़ के कटाव का रखा जाएगा ध्यान
इस दौरान पटोरी एसडीओ ने हसनपुर जुनेद से लेकर बुलगारी घाट तक गंगा नदी के बाढ़ के कारण सड़क में कटाव की संभावना रहने की बात बताई। वहीं इस दौरान सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा। अधिकारी ने इसका ध्यान रखने की बात कही।
कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में बैठक करते अधिकारी।