मोबाइल थेरेपी वैन से 31 तक उपचार नहीं
समस्तीपुर| बुनियाद केंद्र की सेवाओं को मोबाइल थेरेपी वैन के माध्यम से दूर-देहात क्षेत्रों में शिविर लगाकर जरूरतमंदों के स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने व बचाव को लेकर निर्गत आदेश के बाद निर्णय लिया गया है। बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 13 मार्च को पटोरी के शाहपुर में मोबाइल थेरेपी वैन के माध्यम से शिविर लगाकर फिजियोथेरेपी के माध्यम से 25 जरूरतमंदों का इलाज किया गया था। वहीं राज्य सरकार के निर्देश के बाद बुनियाद केंद्र की मोबाइल थेरेपी वैन से शिविर लगाकर लोगों का उपचार करने का कार्यक्रम 31 तक स्थगित कर दिया गया है।