पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rosara News On The 15th Day With The Demand Of Making District Of Raesada We Will Bring A Sit In Shouting Slogans Against The Government

राेसड़ा काे जिला बनाने की मांग काे लेकर 15वें दिन भी लाेगाें ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर 15वें दिन बुधवार को भी आंदोलनकारियों का स्थानीय राम लखन सिंह पार्क के समक्ष धरना दिया और सरकार के विरूद्द जमकर नारेबाजी की। मौके पर लाल मोहन पोद्दार, प्रिंस शर्मा, खुशवंत सिंह, अमर कुमार, मिश्रा विश्व बारुद, सोहन कुमार, अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे। धरनार्थियों की सुधि लेने राज्य के पूर्व मंत्री व विधायक डॉ.अशोक कुमार धरना के 13वें दिन सोमवार को धरनास्थल पर पहंुचे अाैर जिला बनाने की मांग पर किए गए प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान धरनार्थियों ने उनसे प्रश्नों की झड़ी लगा दी। वे अपने उत्तर से लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाए। इस कारण उन्हें खड़ी खोटी भी सुननी पड़ी। उन्होंने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि यह मांग विधान सभा में भी मेरे द्वारा उठाया गया था जिसे खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री, उपमुख्य मंत्री ही पूरा कर सकते हैं। हमने तो इस मुद्दे पर करीब दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात कर रोसड़ा को जिला बनाए जाने को लेकर स्मार पत्र भी सौंपा मगर इसके सार्थक परिणाम आज तक सामने नहीं आ सका। मौके पर नपं रोसड़ा के मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह, प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, सलमान सिद्दकी, उपेन्द्रनारायण पोद्दार, कुमार खुशवंत सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, मो. सईद आदि मौजूद थे।

धरनार्थी का स्वास्थ्य परीक्षण करते अस्पताल के डॉक्टर।

रोसड़ा|रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर 24 घंटे के धरने पर बैठे नेतृत्वकर्ता मिश्रा विश्व बारूद व उनके एक सहयोगी साथी व छात्र नेता अमर कुमार सोमवार को अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण अस्वस्थ्य हो गए। सहयोगियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण अाैर ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. अनिल कुमार द्वारा दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।

धरना पर बैठने वाले दो लोगों की तबीयत बिगड़ी
खबरें और भी हैं...