पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News On The Day Of Vinod Holi Who Reached Mohiuddinagar From Dubai Nine Of The Friends Who Came Here Were Recruited In The Isisation Ward

दुबई से मोहिउद्दीनगर पहुंचे विनोद होली के दिन जिन- जिन मित्रों के यहां पहुंचे, उनमें से नौ को अाइसाेलेशन वार्ड में किया गया भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोवेल कोरोना वायरस को लेकर के हाई तौबा तो हो रही है, सदर अस्पताल में गुरुवार से अाइसाेलेशन वार्ड भी खोल दिया गया। लेकिन यहां कोरोना वायरस की जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। संदिग्ध मरीज को थ्रोट व नोजल के सिरम की जांच के लिए पीएमसीएच जाना पड़ेगा। सदर अस्पताल में नोबोल काेरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों पर वार्ड में नजर रखी जा सकेगी। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि सदर अस्पताल में हाई रिक्स वाले मरीज के आने पर उन्हें रेफर भर किया जा सकेगा। उनका इलाज यहां संभव नहीं होगा। अाइसाेलेशन वार्ड के नोडेल पदाधिकारी डॉ नागमणि बताते हैं कि नोबोल कोरोना को लेकर होने वाली जांच की व्यवस्था सिर्फ मेडिकल कॉलेज में है। इस लिए हाई रिक्स वाले मरीजों को पीएमसीएच भेज कर जांच कराई जाएगी। दुबई से लौटे मोहिउद्दीननगर निवासी विनोद को जांच के लिए पटना भेजा गया है। जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हो पाया है कि विनोद क्या नोबेल कोरोना वायरस से प्रभावित है।

डीएम ने अाइसाेलेशन वार्ड का लिया जायजा


डीएम शशांक शुंभकर ने सुबह सदर अस्पताल में नोबेल कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बनाए गए अाइसाेलेशन वार्ड का जायजा लिया। वार्ड में पांच हाई रिक्स व 10 लो रिक्स के लिए बेड लगाए गए हैं। वार्ड में डॉ नागमणि के अलावा 21 कमियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।

कोरोना से निपटने के उपकरण


कोरोना से निपटने के लिए डॉक्टर व कर्मियों की सुरक्षा के लिए 100 की संख्या में पीपीई किट मंगाया गया है। पीपीई किट डिस्पोजेबल है। वार्ड से बाहर आने पर उसका दुबारा उपयोग नहीं करना है। दो दिनों के दौरान अबतक पांच किट का उपयोग हुआ है। इसके अलावा कर्मियों को मास्क उपलब्ध कराया गया।

प|ी व तीन बच्चों के साथ वाहन चालक भी जांच कराने पहुंचा


दुबई से आये विनोद को पटना रेफर किए जाने की सूचना के बाद विनोद को पटना हवाई अड्‌डा से घर पहुंचाने वाले वाहन चालक प|ी व तीन बच्चों के साथ जांच कराने के लिए खुद सदर अस्पताल पहुंचे। चालक व उनकी प|ी को ऑब्जरवेशन में जांच के लिए अाइसाेलेशन वार्ड में रखा गया है। जबकि तीन बच्चों को होम ऑब्जरवेशन में घर भेज दिया गया है।

एक ही परिवार के 14 लोगों को अाइसाेलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती


दुबई से होली के मौके पर घर लौटे मोहिउद्दीन नगर के विनोद कुमार चौधरी घर के सदस्यों के अलावा गांव में जीन-जीन लोगों से मिला, उनमें से 14 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से नौ उनके परिवार के सदस्य हैं। सभी लोगों को सर्दी खांसी, सांस लेने में दिक्कत के अलावा बुखार भी है। सभी लोगों को ऑब्जरवेशन के लिए अाइसाेलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉ नागमणि के अनुसार सभी को 14 से 28 दिनों तक ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

इन लोगों को कराया गया भर्ती


नीलम देवी, तन्नु कुमारी, अंश कुमार, आयुश राज, मीना देवी, निधि कुमार, शांतनू कुमार, अनु कुमारी, बिरजू चौधरी, आयुष चौधरी, (सभी एक ही परिवार के ) राहुल सहनी आदि शामिल हैं।

विनोद को पटना हवाई अड्‌डा से मोहिउद्दीननगर पहुंचाने वाला चालक समेत पांच लोग खुद अस्पताल पहुंचे

नोवेल काेरोना से कैसे होगी लड़ाई, जब सदर अस्पताल में नहीं है जांच की व्यवस्था

जांच कराने पहुंचा चालक व उसका परिवार।

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध।
खबरें और भी हैं...