पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जितवारपुर में झड़प के बाद गोलीबारी से दहशत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर| मुफस्सिल थाने के जितवारपुर निजामत गांव में बुधवार रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी से दहशत फैल गया। लोग घरों के अंदर दुबक गए। इस दौरान हाल ही में जेल से छूट कर आये युवक को रॉड आदि से वार कर जख्मी कर दिया गया। युवक को मालगोदाम रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने जख्मी दिवाकर से पूछताछ की। बताया गया है कि वर्चस्व को लेकर गांव में दो गुटों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। पूर्व में मारपीट की घटना हो चुकी है। रात एक बार पुन: दोनों गुट आपस में भिड़ गए। उधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने कहा कि अब तक घटना को लेकर किसी भी गुट ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...