- Hindi News
- National
- Morva News Participation Of More And More Farmers In Pashupalak Panchayat
पशुपालक पंचायत में अधिक से अधिक किसानों की हो भागीदारी
पशुपालक किसान संघ के द्वारा किसानों की कर्ज माफी, दूध के गुणवत्तापूर्ण मानक में सुधार के लिए आयोग का गठन करने, भूमिहीन पशुपालकों को जमीन व आवास देने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सशक्त आंदोलन चलाने की रणनीति बनाने के लिए 29 मार्च को हाउसिंग बोर्ड मैदान जितवारपुर समस्तीपुर में आयोजित पशुपालक पंचायत में किसानों की भागीदारी कराने के लिए प्रखंड क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा रथ भ्रमण कर पशुपालक किसानों के बीच जनसंपर्क कर पशुपालक पंचायत में भाग लेने का आमंत्रण दिया। इसी क्रम में प्रखंड के चंदौली हाट दुर्गा मंदिर पर मोतीलाल राय की अध्यक्षता व बलराम कुशवाहा के संचालन में किसानों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने 29 मार्च को आयोजित पशुपालक पंचायत में अधिक से अधिक किसानों को भाग लेकर सशक्त आंदोलन में भागीदारी लेने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए सशक्त किसान आंदोलन चलाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा किया। संघ के संस्थापक के नेतृत्व में निकला आमंत्रण यात्रा रथ प्रखंड क्षेत्र के मोरवा बाजार, आनंदपुर, चाकोभिण्डी, अमृतपुर, बेनुआ,मिर्जापुर, निकसपुर, गोढियारी, मोरवाडीह, मोरवा हाट,हरपुर भिण्डी, गुनाई बसही,लरुआ, चकलालशाही गांव में किसानों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। बैठक को श्यामनंदन राय, पीआर गोपाल, विनोद कुमार राय, सरोथ ठाकुर, राजकुमार राय, दिनेश राय, अमीरलाल सिंह थे।
मोरवा में पशुपालक संघ की बैठक में उपस्थित किसान।