- Hindi News
- National
- Samastipur News Payment Of Rs 25 Crore From Ippb To Other Bank Account Holders
आईपीपीबी से दूसरे बैंक खाताधारकों का 2.5 करोड़ की राशि का भुगतान
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से चलाए जा रहे सुपर पोस्टल बैंकर अभियान के तहत समस्तीपुर प्रमंडल ने 12 मार्च तक अन्य बैंकों के खाताधारकों को 2.5 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया है। वहीं 31 मार्च तक समस्तीपुर प्रमंडल को 12 करोड़ की राशि का भुगतान करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमंे 2.5 करोड़ की राशि का भुगतान कर बाकी राशि का भुगतान कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि जिले के 200 शाखा डाकघरों से दूसरे बैंक की राशि का भुगतान करने की सुविधा शुरू हो गई है जबकि बाकी 128 शाखा डाकघरों को 31 मार्च से पहले सक्रिय करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिन्हें नकदी की आवश्यकता होगी वे अपने निकटतम शाखा डाकघर जाकर अपनी किसी भी बैंक खाते से धन की निकासी कर सकते है। बताया जाता है कि समस्तीपुर प्रमंडल के अंतर्गत दो शाखा डाकघरों ने स्वर्ण श्रेणी में क्वालीफाई कर लिया है। जिसमें 10 लाख रुपए के ऊपर के भुगतान के साथ इलमास नगर के भटौरा के शाखा डाकपाल प्रथम स्थान बनाए हुए है। वहीं आईपीपीबी की ओर से डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को राशि भुगतान करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट की ओर से पोस्टल बैंकर अभियान के तहत अन्य बैंकों के खाताधारकों को 2.5 करोड़ की राशि का अभी तक भुगतान कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति का अन्य बैंकों में खाता होने पर भी आईपीपीबी के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाएगा।
अभिषेक कुमार चौधरी, वरीय प्रबंधक, आईपीपीबी, समस्तीपुर
प्रधान डाकघर में खुला आईपीपीबी।