पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News People Hug Each Other With A Splash Of Color And A Red Rose On Their Cheeks Saying Holi Is

पिचकारी से रंगों की बौछार और गालों पर लाल गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले मिले लोग, कहा-होली है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले भर में रंगों का त्योहार होली मस्ती व उत्साह के साथ मनाया गया। होली के पहले दिन होलिका दहन किया गया। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पर होलिका पूजन किया गया। वहीं होली के दूसरे दिन लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई। अलग-अलग मोहल्लों में बच्चे टोलियां बनाकर एक-दूसरे पर रंग-गुलाल डाल रहे थे।

हसनपुर बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्याम होली समारोह

हसनपुर | प्रखंड के हसनपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय परिसर में श्याम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पिछले पांच सालों से आयोजित हो रहे इस होली समारोह में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने खाटू वाले श्याम की पूजा अर्चना भी किया। साथ ही एक दूसरे को रंग-अबीर व गुलाल लगाते हुए खुशियां मनाई। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष निशांत अग्रवाल, बादल ड्रोलिया, मनीष गोयल, दीपचंद्र बरबरिया, नीरज बरबरिया, श्याम बरबरिया, नीरज अग्रवाल, संजय बरबरिया, दिलीप अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अनिल ड्रोलिया, आलोक बरबरिया, रामरतन मुर्थालिया, सोनू ड्रोलिया, रमेश गोयल, निखिल गोयल, गुड्डू ड्रोलिया, विकाश चांद, प्रमोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

सिंघिया में होलिका दहन के बाद गाैड़ प्रभु का महोत्सव भी मनाया, प्रखंड में धूमधाम से निकाली गई प्रभातफेरी

सिंघिया | प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात्रि होलिका दहन के साथ आरंभ हुई हुई रंगोत्सव का होली हर्षोल्लास के साथ बुधवार को शांति पूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्र में मंगलवार को सूर्योदय होते ही निताई गौड़ प्रभु की महोत्सव को लेकर सिंघिया, व ग्रामीण इलाको वारी, बंगरहट्टा, फुलहारा, माहे, लगमा, बिष्णुपुर डीहा आदि गांवों में भक्तों द्वारा प्रभातफेरी निकाल गौड़ प्रभु का महोत्सव मनाया। वहीं महोत्सव को लेकर वारी गांव के मणि मंडप श्रद्धालुओं ने बाजे व ढोल मजीरे के साथ प्रभात फेरी निकाल नगर भ्रमण की गई। नगर भ्रमण में साथ चल रहे भक्तों के भज निताई गौड़ हरि बोल के जयकारों से माहौल गुंजायमान बना रहा। वही इस दौरान भक्तों ने एक दूसरों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

जोगीरा गाते हुए एक-दूसरे से मिलकर खेली होली

वारिसनगर | प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को होली शांति पुर्ण रूप से संपन्न हो गया। पूरे क्षेत्र में बच्चे सुबह से ही होली मनाने निकल पड़े। वहीं दोपहर में विभिन्न जगह-जगहों पर बुढ़े-बच्चे सभी ठोल-मजीरा के साथ जोगीरा गाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाया। भाजपा महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुंदेश्वर राम, उपप्रमुख शिवशंकर महतो, पंचायत समिति सदस्य नीरा देवी, मुखिया अरूण कुमार भगत, चन्द्र भुषण ठाकुर, वशिष्ठ राउत, वीणा दास, धर्मेन्द्र राय, संधीर कुमार, सुरेन्द्र राय, पैक्स अध्यक्ष जीवछ महतो, मुकेश कुमार, भाजपा महामंत्री अमर कुमार, नागमणि, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने- अपने क्षेत्र में घुम- घुम कर लोगों के साथ होली मनाते हुए शुभकामनाएँ दी। वहीं थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार, ओपी अध्यक्ष, बीडीओ अजमल परवेज, सीओ भुवनेश्वर झा, मनरेगा पीओ मुनेष कुमार सहित जिला से आए महिला व पुरूष पुलिस बल क्षेत्र में गस्त लगाते रहे ।

युवाओं व बच्चों ने मनाई इकोफ्रेंडली होली घूम-घूमकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया


दलसिंहसराय | शहर व ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को युवाओं व बच्चों ने रंगों का त्यौहार होली रंग व गुलाल के बीच हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इसको लेकर सभी जगहों पर बच्चों और युवकों की टोलियों ने घूम-घूम कर एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाया। वहीं शाम को सभी अपने परिचितों के घर जाकर बड़ों के पैर पर गुलाल रख आशीर्वाद लिया। वहीं बच्चों को गुलाल से तिलक लगा कर होली की शुभकामना दिया। सभी ने घरों में बनने वाले लजीज पकवानों का जमकर लुफ्त उठाया। होली पर निधि कुमारी, श्रेयाश्री, निकिता कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, हर्षित, मणिर|म, ज्योतिर|म, निलर|म, इरा, निक्कू कुमार, आर्यन, राहुल रंजन आदि छात्र-छात्राओं ने हर साल की तरह इस बार भी इकोफ्रेंडली होली मनाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया। वहीं गृहिणियों शबनम सिंह, रंजीता सिंह, सुमन सिंह, ललिता कुमारी, ऋचा कुमारी, निधि जायसवाल, स्वीटी कुमारी, शालिनी कुमारी, रानी कुमारी, आंचल कुमारी का कहना है कि अब पहले की तरह होली कहां मनाई जाती है। हर चीज में मिलावट हो रही है। इसलिए हमलोग इस बार इकोफ्रेंडली होली मना रहे है। पहले सभी प्राकृतिक होली मनाते थे अब तो हर पर्व धीरे-धीरे चाइनीज होता जा रहा है। साथ ही साथ सभी को गुलाल लगाते हुए होली पर घरों में बनने वाली लजीज व्यंजनों पुआ, दहीबड़ा, गुजिया, हलवा, खीर आदि का स्वाद लिया। इधर होली को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पुलिस अधिकारी व दंडाधिकारी मौजूद थे। वहीं थाना पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने शाम में आने वाले लोगों को गुलाल लगाते हुए मुहं मीठा कराया।

मोरवा में होली मिलन समारोह में मनाया जश्न

मोरवा | प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व गांवों में रंग गुलाल का पर्व होली छिटफुट झड़प की घटना को छोड़ परम्परागत तरीके से शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। होली का आनन्द लोगों ने जम कर लिया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रखंड के कई पंचायतों में होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।बच्चे,बूढों के साथ-साथ महिलाएं भी घर-घर जाकर रंग व गुलाल एक दूसरे को लगाया। लोगों ने ढोलक व झाल के साथ जोगीरा गाया। होली के दौरान नशे की हालत में सारंगपुर, चंदौली हाट,हरपुर भिण्डी समेत विभिन्न पंचायतों में गाली गलौज, हल्की झड़प व मारपीट की घटना घटी, लेकिन प्राथमिकी नहीं हुई। वहीं, ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल के अनुसार, कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है व ना ही किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

शहर के आर्य समाज रोड में होली खेलते बच्चे।

शहर के स्टेशन चौक पर होलिका दहन पर मौजूद लोग।

शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में होली में डांस करते युवा।

हसनपुर बाजार में एक-दूसरे को गुलाल लगाते युवाओं की टोली।
खबरें और भी हैं...