पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 मार्च से
समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में पीजी द्वितीय समेस्टर की प्रथम आंतरिक परीक्षा 17,18 व 19 मार्च को होगी जबकि पीजी चतुर्थ समेस्टर की आंतरिक परीक्षा 24 व 25 मार्च को होगी। प्रत्येक दिन परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा में सभी संबंधित छात्र-छात्राओं का शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा सम्मिलित नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कोई विशेष आंतरिक परीक्षा का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा। कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वर्ग क्रमांक व विश्वविद्यालय क्रमांक से संबंधित डाक्यूमेंट सभी परीक्षार्थियों के पास परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अनिवार्य होगा। संबंधित विभागाध्यक्ष परीक्षा के लिए सभी 11 विषयों की परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार होंगे और आवश्यकतानुसार परीक्षा कार्यक्रम में जरूरत पड़ने पर परिवर्तन करने में सक्षम होंगे।