- Hindi News
- National
- Sarayranjan News Planned Teachers Protest Against Chief Minister And Additional Chief Secretary
नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड समन्वय समिति सरायरंजन के तत्वावधान में विगत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा तथा अपर मुख्य सचिव आरके महाजन के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षक फगुनी राम ने पुतले को अग्नि के हवाले किया। प्रखंड मुख्यालय सरायरंजन के समक्ष उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के प्रति काफी नाराजगी जताई और सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध नारे भी लगाए। मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, अजय कुमार, कुमार गौरव, वीरेंद्र कुमार, यशवंत कुमार झा, संजय कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार झा, हितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, रतन कुमार, मो. फैसल आलम, मंजू कुमारी, गुड़िया कुमारी, नीतू कुमारी, रिंकू कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक - शिक्षिकाएं मौजूद थे।
सरायरंजन में पुतला लेकर प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक।