पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने दबोच लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वारिसनगर| मथुरापुर ओपी ने पुलिस ने हांसा पंचायत के नागरबस्ती गांव स्थित महाराजगंज टोला से बुधवार की रात्रि शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज (नागरबस्ती) निवासी रामचन्द्र महतो का पुत्र रमेश कुमार महतो रात्रि में शराब पीकर नागरबस्ती दुर्गा स्थान के नजदीक हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने मथुरापुर ओपी पुलिस से की। शिकायत सुनते ही ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे रमेश को गिरफ्तार कर लिया । बताया जाता है कि नशे में धुत रमेश ने पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। सभी पुलिस कर्मियों ने उसे काबू में करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने शराब के नशे में होने की पुष्टि की।
खबरें और भी हैं...