- Hindi News
- National
- Samastipur News Police Will Make Additional Patrol In Sensitive Areas Control Room Created
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्ती करेगी पुलिस, कंट्रोल रूम बनाया गया
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। दो चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में जन प्रतिनधियों ने पूर्व में त्योहार के अनुभव बताते हुए कई सुझाव दिए। वहीं एसपी विकाश वर्मन ने इसको लेकर पुलिस की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि होली को सद्भावना के साथ मनाने को लेकर पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्ती लगाई जाएगी। वहीं शराब को लेकर प्रशासन को सही सूचना देने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह ना फैलाने व तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को देने की अपील की। वहीं डीएम की ओर से जन प्रतिनिधि को प्रशासन व पुलिस का सहयोग कर होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। इस दौरान कोरोना वायरस के संबंध में प्रशासन की तैयारी को अच्छा बताया गया। बैठक में एडीएम विनय कुमार राय, एडीएम पीजीआरओ राजीव रंजन सिन्हा, डीडीसी वरूण कुमार मिश्रा, डीआरडीए डायरेक्टर पूनम कुमारी, सभी एसडीओ, डीसीएलआर, अनुमंडलीय पीजीआरओ, सभी एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, तीनों ईओ, सीएस, कार्यपालक अभियंता व जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे। बताया जाता है कि तीन दिवसीय होली को देखते हुए लगातार 72 घंटे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की ओर से प्रत्येक अनुमंडल में विधि व्यवस्था को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। जिला नियंत्रण कक्ष में 06274-222300, रोसड़ा में 06275-222244, दलसिंहसराय में 06278-221303 व पटोरी के कंट्रोल रूम में 06278-234424 पर संपर्क कर सकते हैं।
होली को लेकर शांति समिति की बैठक में मौजूद डीएम व एसपी।