रोसड़ा को जिला बनाने को लेकर धरना-प्रदर्शन 18 वें दिन हुआ स्थगित
रोसड़ा| रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर 18 वें दिन शनिवार की दोपहर एसडीओ अमन कुमार सुमन के विशेष आग्रह और सरकारी निर्देशानुसार कोरोना वायरस के मद्देनजर तत्काल स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए धरना-प्रदर्शन का नेतृत्वकर्ता मिश्रा विश्व बारूद ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से तत्काल धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। स्थिति समान्य होते ही पुनः धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।