पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rosara News Protests Slogans Continued On 17th Day To Make Rosda A District

रोसड़ा को जिला बनाने को लेकर 17वें दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन, की नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोसड़ा को जिला बनाने को लेकर 17 वें दिन शुक्रवार को भी धरना - प्रदर्शन जारी रहा। धरनार्थियों ने सरकार के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। बलराम झा की अध्यक्षता व मिश्रा विश्व बारूद के संचालन में धरना- प्रदर्शन आयोजित की गई। धरना - प्रदर्शन में वीआईपी पार्टी के पदधारकों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। और राज्य सरकार द्वारा अब तक रोसड़ा को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं करने पर आक्रोश जताया। मौके पर देवदत्त झा, विवेक कुमार कर्ण, नवीन कुमार (मंगल ), चंदन सहनी, रामप्रवेश मंडल, रजनीकांत सिंह, शंभू मुखिया, सीताराम शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, बबलू मौर्य, मो. ईर्शाद, मो.जुनैन, अहमद खान, अनिकेत कुमार, चंदन राज, श्रवण कुमार राय, तारा देवी, अधिवक्ता रंजीत कुमार साहु, हेमंत कुमार सिंह, विमलेश कुमार मालाकार, प्रशांत यादव, विजयी शर्मा आदि मौजूद थे।

जिला बनाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे आंदोलनकारी।
खबरें और भी हैं...