कार्य को पूरा करने के लिए पंस को दिया गया साप्ताहिक टास्क
हसनपुर| प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ दुनिया लाल यादव ने किया। इस बैठक में बीडीओ ने वार्डों में सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना के कार्य की समीक्षा किया। इस दौरान चल रहे कार्यों के बारे में प्रखंड कर्मियों से रिपोर्ट तलब कर शेष बचे कार्यों को पूरा करने के लिए साप्ताहिक टास्क दिया। साथ ही सक्रियता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजना के क्रियान्वयन का सख्त निर्देश दिया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के दूधपूरा, भटवन, परोड़िया व रामपुर रजवा पंचायत में लक्ष्य के अनुरूप नल जल योजना का कार्य नहीं हो रहा है। पिछले सप्ताह का कार्य प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है। संबंधित पंचायतों में जिन वार्डों में योजना का कार्य जारी है, वहां के पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया है कि वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष व सचिव के साथ जल्द कार्य पूरा करने के लिए सक्रियता बरती जाए।