- Hindi News
- National
- Khanpur News Registration Will Be Done By Laborers By Setting Up Camps Schemes Will Get Benefits Easily
शिविर लगाकर श्रमिकांे का होगा निबंधन, योजनाओं का आसानी से मिलेगा लाभ
समस्तीपुर|श्रम विभाग की ओर शिविर लगाकर श्रमिकों का निबंधन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत श्रमिक बहुल क्षेत्रों में विभाग की ओर से शिविर लगाकर सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड योजना के तहत निबंधन होगा। ताजपुर, पूसा, शिवाजीनगर, खानपुर, मोहनपुर, मोहिउद्दीननर व पटोरी आदि में शिविर लगाकर निबंधन की संख्या को बढ़ाया जाएगा। वहीं चरणबद्ध तरीके से बाकी सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर श्रमिकों का निबंधन किया जाएगा। निबंधन कराने पर श्रमिकों को विवाह के लिए वित्तीय सहायता, भवन मरम्मत के लिए अनुदान राशि, मातृत्व लाभ, दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता व मृत्यु हित लाभ के लिए राशि दी जाएगी। श्रम अधीक्षक ने एलईओ को पंचायतों में शिविर लगाकर निबंधन करने व श्रम संसाधन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे जागरूक करने को कहा।