पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khanpur News Road Condition Including Khanpur Market Deteriorated Due To Light Rain

हल्की बारिश से खानपुर बाजार सहित सड़कों की हालत खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को बदले मौसम का मिजाज ने खानपुर बाजार के मुख्य मार्ग की सूरत बिगाड़ दी। सुबह हुई हल्की बारिश से खानपुर बाजार में कीचड़ जमा हाे गई। सड़क की दुर्दशा तो पहले से ही है, जिसका बाकी कसर पानी के साथ पूरा हो गया है। वर्षों से समस्या के निदान मे लोगों की उठ रही मांगे अबतक पूरी नहीं हो पाई है। गली-गली की सड़के बन रही है। लेकिन आज भी खानपुर बाजार सहित अन्य सड़कें किसी उद्धारक की तलाश में मुंह बाएं खड़ी है। खानपुर बाजार जाने वाली सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है कहना मुश्किल है। आज भी सड़कों की स्थिति देखकर पिछले दो दशक की यादें ताजा हो जा रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि एक दिन की बारिश के बाद 10 दिनों तक जलजमाव हो जाता है। प्रखंड के खानपुर बाजार की प्रमुख सड़क होने के बाद भी सड़क आज तक नहीं बन सका है।

खबरें और भी हैं...