स्वयंभू शिवलिंग की पूजा कर किया गया रुद्राभिषेक
विश्व शांति व कल्याण के लिए सांप्रदायिक सौहार्द की अनुपम स्थली खुदनेश्वर मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग का शिवगण कार्यकार्ताओं द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। स्थानीय शिवगण समिति के द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक समारोह मे वैदिक पं. आचार्य अरुण कुमार झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच घी, मधु, विजया, दूर्वा दल रस, पुष्परस, दुग्ध व गंगाजल से एकादश रूद्राभिषेक सह पूजन किया गया। मौके पर शिवगण अध्यक्ष महेश नारायण झा, बेचन शर्मा, पंकज कुमार आनंद आदि मौजूद थे।
खुदनेश्वर मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक में शामिल शिवगण कार्यकर्ता।