काेरोना का संदिग्ध मरीज मिलने की बात अफवाह
मोरवा| मोरवा सीएचसी के प्रभारी डॉ.आदर्श कुमार ने मोरवा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने की बात को निराधार व अफवाह बताया। डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि अभी तक मेरे संज्ञान में इस तरह की कोई मरीज सामने नहीं आया है और न ही सीएचसी व सदर अस्पताल में मोरवा का मरीज मिला है। उन्होंने पोर्टल व सोसल मीडिया में मोरवा में कोराना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने की खबर जो चल रही वह बिल्कुल गलत व अफवाह है। उन्होंने लोगों इस पर ध्यान नहीं देने को कहा है। इस तरह की बेबुनियाद व निराधार खबर की
तहकीकात की जा रही है। यह जानकारी डॉ. आदर्श कुमार व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब ने दी है। सोशल मीडिया पर समस्तीपुर के मोरवा में कोराना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा। जांच के लिए सभी मोरवा पीएचसी पहुंचे।