पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिक उत्पादन के लिए जैविक उर्वरकों का प्रयोग करने को कहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभा कक्ष मे शनिवार को जल-जीवन- हरियाली योजना के तहत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कृषि समन्वयक अर्जुन सिंह एवं मुरारी प्रसाद सिंह ने किसानों को बताया की हर किसान अपने - अपने खेतों मे जैविक उर्वरकों का प्रयोग करें । रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग बिल्कुल ही कम करें । उन्होंने कहा कि खेतों मे रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग अधिक होने से खेत की उर्वराशक्ति कम होती जा रही है । इसके लिए हम सभी को जैविक विधि से खेती करने पर निर्भर होना पड़ेगा। कहा कि सभी किसान जल -जीवन -हरियाली योजना के तहत अपने- अपने खेतों की मेड़ पर पौधे अवश्य लगाएं। पौधा लगाने से पार्यावरण भी संतुलित रहेगा । वहीं फल एवं लकड़ियां भी प्राप्त होंगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अजीत कुमार झा ने की। मौके पर सुधीर कुमार सिंह , विनोद कुमार राम , अनिल सिंह , संतोष कुमार सिंह , सुशील झा , नीलम देवी , राजीव कुमार , रामनरेश महतो सहित किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...