सत्याग्रह 59 वें दिन भी लगातार जारी रहा
समस्तीपुर| नागरिकता कानून के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष जारी सत्याग्रह आंदोलन रविवार को महिला दिवस पर पूरी तरह रहा महिलाओं के कब्जे में रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला एवं छात्राएं उपस्थित रही। अध्यक्षता से लेकर संचालन एवं भाषण देने में सिर्फ महिलाएं ही शामिल रही। मौके पर आहूत सभा की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल की सदस्य बंदना सिंह, बुच्ची देवी और रिंकी कुमारी ने की।