- Hindi News
- National
- Samastipur News Satyagraha Movement Against Citizenship Law Continued Even On 65th Day
65वें दिन भी जारी रहा नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन
सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन शनिवार को 65 वें दिन भी अनवरत जारी रहा। लगातार वर्षा के बावजूद भी मौके पर महिला एवं पुरुष सत्याग्रही मौजूद रहे। मौके पर तीन सदस्य अध्यक्षमंडल के सदस्य खालीद अनवर, प्रो. उमेश कुमार एवं फूलेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा को बतौर मुख्य वक्ता प्रो. उमेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब नागरिकता कानून लाकर देशवासियों को लाइन में लगाकर परेशान करना चाहती है। खुर्शीद खैर एवं जीतेंद्र सिंह चंदेल ने सभा का संचालन किया। खालिद अनवर, पप्पू खान, शादी अहमद, नसीम अब्दुल्ला,मसूद जावेद, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, अमित कुमार, महेश कुमार, मो. फरमान, बासुदेव राय, सत्यनारायण महतो, फिरोजाबाद बेगम समेत अन्य लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की।
सरकारी बस स्टैंड परिसर में सत्याग्रह आंदोलन में शामिल लोग।