पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं होगा सत्याग्रह : फैज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट के सामने पुरानी बस पड़ाव में विगत 10 जनवरी से एनआरसी व सीएए के खिलाफ सत्याग्रह जारी है। यह सत्याग्रह संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से लगातार जारी है। वहीं इस बीच डीएम के निर्देश पर सीएस की ओर से कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए 31 मार्च तक इसे स्थगित करने की बात कही है। संघर्ष समिति के समन्वयक व राजद के प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज ने बताया कि सत्याग्रह पर कोरोना वायरस के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। धरना के लिए 10, 50 या 100 लोगों की आवश्यकता हो सकती है मगर सत्याग्रह एक अकेले व्यक्ति से भी जारी रखा जा सकता है। इससे न ही भीड़ होगी न ही वायरस को लेकर कोई खतरा ही बनेगा। सत्याग्रह या शिक्षक धरना को समाप्त करने की राजनीति से बेहतर सरकार को इसके लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...