- Hindi News
- National
- Samastipur News Scholarships To Be Given To Students During Enrollment In New Techno Mission Nandani
न्यू टेक्नो मिशन नंदनी में नामांकन के दौरान छात्राओं को दी जाएगी स्कॉलरशिप
प्रखड के नंदनी स्थित न्यू टेक्नो मिशन में गुरुवार को नामांकन के लिए अभिभावक व बच्चों की भीड़ जमा हुई। दिनभर नए सत्र के लिए विभिन्न वर्गों में बच्चों का नामांकन आवेदन लिया गया। विद्यालय के निदेशक व टेक्नो मिशन समस्तीपुर के सचिव प्रो. मुकुंद कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खोले गए इस विद्यालय में नामांकन के लिए बच्चों का भीड़ जमा होने लगी है। यहां नामांकन कराने वाली बच्चियों के लिए स्कॉलरशिप का भी इंतजाम किया गया है। ताकि पैसे की कमी के कारण विद्यालय की पहुंच तक कोई बच्ची निरक्षर न रह जाए। शहर से दूर सुदूर देहात में भी बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय देख कर अनुमंडल क्षेत्र के बच्चों व यहां के अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय में वर्ग के साथ-साथ लैब व खेलने के संसाधन की भी पर्याप्त व्यवस्था है।
नंदनी में नामांकन कराने पहुंचे बच्चे।