पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीओ ने कर्मियों को मास्क का प्रयोग करने का दिया निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में नोवेल कोरोना वायरस को लेकर जहां एक ओर अनुमंडल प्रशासन चुस्त-दुरुस्त दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन कोई खासा दिलचस्पी नहीं ले रहा है। शनिवार को नोवेल कोरोना वायरस की पड़ताल करने पर अनुमंडलीय अस्पताल में वहां ना तो आइसोलेशन वार्ड ही दिखा और ना ही कर्मियों को मास्क लगाए पाया। इसकी जानकारी कार्यालय पहुंच कर ली गई तो न ही कोई चिकित्सक मिले और ना ही डीएस। कुछ कर्मियों ने बताया कि वह अपने आवास पर हैं परंतु उनके आवास पर भी ताला लगा पाया गया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक पूर्णेन्दु कुमार से जब उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार है और वह घर पर हैं। फोन पर ही उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चा वार्ड को ही आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। वहीं इसको लेकर 500 डिस्पोजल मास्क व 100 इंभरसल प्रोटेक्शन किट जिला से आया हुआ है जो सुरक्षित रखा गया है। इधर जब अनुमंडल कार्यालय में देखा गया कि एसडीओ विष्णुदेव मंडल सहित सभी कर्मियों को मास्क लगाए काम करते पाए गए। वहीं एसडीओ कक्ष में मुलाकात करने वाले को पहले हैंड सेनेटाइजर दिया जाता है उसके बाद उनसे मुलाकात करवाई जाती है। नोवेल कोरोना वायरस को लेकर एसडीओ ने सभी कर्मियों को इसके बचाव की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक रूप से डिस्पोजल मास्क, हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करने, अनावश्यक रूप से ट्रेन व बस की यात्रा करने से बचने, आधे-आधे घंटे पर हाथ को साबुन व सेनेटाइजर से धोने, भीड़-भाड़ वाले इलाके व मॉल, सिनेमाघर में जाने से बचने आदि का निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सोमवार से कार्यालय में जरूरी काम का ही निबटारा किया जाएगा। वहीं कर्मियों को भी रोटेशन क्रम में कार्यालय बुलाया जाएगा।

दलसिंहसराय में कर्मियों को जानकारी देते एसडीओ।
खबरें और भी हैं...