- Hindi News
- National
- Rosara News Sdo39s Many Instructions Given To Shopkeepers Raiding Drug Stores
एसडीओ का दवा दुकानों पर छापा दुकानदारों को दिए कई निर्देश
रोसड़ा| कोरोना वायरस के सुरक्षा में काम आने वाली मास्क एवं सैनीटाइजर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर नहीं बिके इसको लेकर एसडीओ अमन कुमार सुमन ने शहर के ब्लाॅक रोड व महावीर चौक स्थित 10 से अधिक दवा दुकानों पर शनिवार की दोपहर छापेमारी की। मगर संयोग ही कहा जाए कि किसी भी दुकान और उनके स्टॉक में दोनों समान उपलब्ध ही नहीं था। उन्होंने दवा दुकानदारों से शीघ्र ही पर्याप्त रूप में मास्क एवं सैनीटाइजर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। ताकि जरूरतमंद लोगों को उचित मूल्य पर समान प्राप्त हो सके। दुकानदारों से उन्होंने कहा कि समान उपलब्ध होते ही दुकान के आगे सूचना चिपकाना अनिवार्य है ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।