एसडीपीओ ने थाना का किया निरीक्षण
उजियारपुर/दलसिंहसराय | एसडीपीओ कुंदन कुमार ने शनिवार की देर शाम उजियारपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष शंभुनाथ सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तार करने, शराब कारोबारियों पर विशेष निगरानी रखते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने। क्षेत्र में अपराध के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज करने, मॉव लिंचिंग के मामले में भी सतर्कता बरतने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही कहा कि विधि-व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखें। व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। एसडीपीओ ने मामलों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन भी किया। मौके पर अलख नारायण तिवारी, अविनाश कुमार शर्मा, अरूण सिंह आदि थे।