- Hindi News
- National
- Sarayranjan News Self Radha Babu Was A Passionate Social Worker As Well As A Scholar
स्व. राधा बाबू एक प्रखर समाजसेवी मृदुभाषी के साथ-साथ शिक्षाप्रेमी थे
प्रखंड के रुपौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक सचिव स्व. राधाकांत चौधरी की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्व. राधा बाबू एक प्रखर समाजसेवी, मृदुभाषी, सामाजिक चिंतक एवं संगीतज्ञ के साथ-साथ शिक्षा प्रेमी भी थे। समस्तीपुर जिला की स्थापना से पूर्व वे दरभंगा जिला के जिला परिषद अध्यक्ष भी बने।
अपने उत्कृष्ट कार्यों से उन्होंने रुपौली गांव को एक अलग पहचान दिलाई। विद्यालय के प्रांगण में उनकी मूर्ति का अनावरण किया जाना ग्रामीणों का सराहनीय कदम है। वहीं विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने कहा कि समाज के निर्माण में स्व. राधा बाबू का योगदान अमूल्य है। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार झा ने की। मौके पर पूर्व मुखिया अमरकांत चौधरी, अमित कुमार चौधरी, रंजीत पटेल, संतोष पटेल, शहादत हुसैन, इजहार अशरफ, संजय कुमार राय, रामबाबू राय, बिंदेश्वर राय, विपिन कुमार ईश्वर, संतोष राम आदि मौजूद थे।
मूर्ति का अनावरण करते हुए विस अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी एवं अन्य