- Hindi News
- National
- Dalsinghsarai News Shop Lock Stolen Goods And Cash Worth Lakhs Of Rupees
दुकान का ताला ताेड़कर लाखों रुपए के सामान और नकदी की चोरी की
थाना क्षेत्र के एनएच 28 सरदारगंज चौक स्थित न्यू हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी में चोरों ने रविवार की रात दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने दुकान के अंदर से 2 लाख 6 हजार रुपए नकद सहित लाखों के मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंच गए। इस संबंध में दुकानदार कमरांव पंचायत के तकिया चौक वार्ड संख्या 3 निवासी मो. मुराद के पुत्र मो. शाहबाद हाजमी ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में दुकानदार ने बताया कि रविवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे वह दुकान बन्द कर घर चले गए। सोमवार की सुबह मेरे दुकान के बगल वाले एक दुकानदार ने मुझे मोबाइल पर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान पहुंचने पर पाया कि गेट का कड़ी सहित अन्य ताला टूटा हुआ है। वहीं दुकान के अंदर कई दिनों का बिक्री का रखा 2 लाख 6 हजार रुपए नगद सहित लाखों रुपए मूल्य के 7 पीस एलसीडी टीवी, 15 पीस बाइक बैट्री, 2 पीस इंनवर्टर, 4 पीस मिक्सर मशीन, 3 पीस गीजर, 18 पीस इंनवर्टर बैट्री, 16 पीस पंखा आदि कई इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
दलसिंहसराय में घटनास्थल पर जांच करते दारोगा।