- Hindi News
- National
- Hasanpur News Shot Injured By Shambhu Could Not Give False Statement To Police
गोली से घायल शंभू पुलिस को नहीं दे सका फर्द बयान
थाना क्षेत्र के मुर्राहा में 10 मार्च को कहासुनी के दौरान शंभू चौधरी को गोली मारकर घायल कर देने की घटना के दो दिनों बाद भी पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस के समक्ष कोई भी फर्द बयान या आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस पीड़ित से फर्द बयान लेने का प्रयास कर रही है। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में शंभू जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ रहा है। फर्द बयान या कोई आवेदन नहीं दिए जाने के कारण पुलिस अगली कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बताया जाता है कि 10 मार्च को होली के दिन मुर्राहा निवासी शंभू चौधरी को कहासुनी के दौरान उनके भतीजे ने ही गोली मारकर घायल कर दिया था।
घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हसनपुर थाना की पुलिस बुधवार को ही घायल से फर्द बयान लेने के लिए पहुंची। लेकिन घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण फर्द बयान नहीं लिया जा सका था। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण गुरुवार को भी फर्द बयान नहीं लिया जा सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीड़ित से फर्द बयान लेने के लिए पुलिस प्रयासरत है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।