पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujiyarpur News Slogans Against Police In Protest Against The Arrest Of Male Block Secretary Mahavir

माले प्रखंड सचिव महावीर की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाकपा (माले) प्रखंड कमेटी के बैनर तले पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा कर माले नेता कार्यकर्ताओं की जा रही गिरफ्तारी के विरोध में अंगारघाट चौक पर प्रतिरोध मार्च व सभा हुई। इसकी अध्यक्षता दिलीप कुमार राय ने की। पुलिस के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस फर्जी मुकदमा में प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार को गिरफ्तारी किया। गरीबों को शोषण करने वालो के खिलाफ आवाज उठाने वालो को जेल भेजकर आवाज को बंद नही किया जा सकता। सभा के बाद दलसिंहसराय डीएसपी तथा सर्किल इंस्पेक्टर की पुतला दहन किया गया। सभा को सत्यनारायण महतो, विपिन पासवान, प्रेमानन्द सिंह, फुलेन्द्र सिंह, गंगा पासवान, समीम मंसुरी, मो. कलामुद्दीन, कल्पू राम, रामनाथी साह, जगतारण देवी आदि ने संबोधित किया। इधर, माले से जुड़े गावपुर निवासी बैजनाथ सिंह, मालती निवासी मो. रफीक एवं मो. अदिल उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में माले पूर्व प्रखंड सचिव फूलबाबू सिंह के आवास पर भी छापेमारी कर उनके परिवार वालों को प्रताड़ित किए जाने पर माले के जिला सचिव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि शराब का विरोध करने वाले माले से जुड़े लोगों को पुलिस परेशान कर रही है।

माले नेता के गिरफ्तारी के विरोध में प्रतिरोध सभा में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...