28 कार्टन शराब बरामद तस्कर हुआ गिरफ्तार
सरायरंजन| मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत गोहदा गांव से पुलिस ने शनिवार की देर शाम 28 कार्टन विदेशी शराब को बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोहद रूपौली गांव निवासी इंद्रजीत सहनी के घर में कई कार्टन विदेशी शराब रखी गई है। छापेमारी के दौरान उनके घर से 28 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 250 लीटर बताई गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया।