पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

9 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वारिसनगर|थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात 9 बोतल शराब के साथ एक बाइक को जब्त करते हुए एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान पुरनाही गांव निवासी रामललित कुमार के रूप में की गई है। दारोगा जयप्रकाश शाह ने बताया कि क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुरनाही गांव स्थित सिकंदर महतो के घर के पास सड़क पर बाइक खड़ी कर तीन-चार युवक खड़े थे। वहीं पुलिस गाड़ी को देखकर सभी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर रामललित को गिरफ्तार कर लिया व अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। कार्टन की जब तालाशी ली गई तो उसमें 750 एमएल की 5 बोतल, 375 एमएल की 4 बोतल में रखी सवा 5 लीटर शराब बरामद हई।
खबरें और भी हैं...