पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rosara News Somewhere In Holi There Was Song And Music And Some People Kept Swinging On The Bands

होली में कहीं गीत-संगीत तो कहीं बैंड बाजों पर झूमते रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोंल्लास के बीच मंगलवार को संपन्न हुअा। प्रखंड क्षेत्र के भिरहा, ढ़रहा, ढ्टठा, पचगामा समेत अास- पड़ोस के गांवों में होली का पर्व मंगलवार को नहीं मनाकर बुधवार को मनाया जा रहा है। पर्व के मौके पर लोग रंग,अबीर, गुलाल का आनंद उठाया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर रंग-अबीर लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। वहीं दूसरी ओर हड़ताली शिक्षकों के घर इस बार की होली काफी फिकी रही। कुछ ऐसी भी शिक्षक थे जिन्हाेंने हड़ताल के कारण होली खेलना मुनासिब नहीं समझा। मिथिलांचल के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत भिरहा गांव में मनाई जाने वाले होली आकर्षण का केन्द्र बनी रही। यहां अमीर-गरीब और जात-पात के बंधन से ऊपर उठकर मुस्लिम भाई अाैर अन्य जाति और सम्प्रदाय के लोगाें ने जश्न में शरीक होकर होली का आनंद लिया। सोमवार होलिका दहन की रात जमकर आतिशबांजियां की गई। गांव के तीनों टोल के निर्मित पंडालों में गीत - संगीत , नृत्य और ख्याति प्राप्त बैंड बाजों की प्रस्तुति पर लोग झुमते नजर आए। इसके पश्चात उच्च विद्यालय के प्रांगण में तीनों टोलियों के जुटते ही सम्मत जलाने की रश्म अदा की गई। इस बार यहां के होली महोत्सव में वाराणसी, पश्चिम बंगाल व मुजफ्फरपुर के नृत्यांगनाओं द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति की गई। जबकि जयपुर, जबलपुर व पटना के ख्याति प्राप्त बैंड बाजे के महफिल में प्रतिस्पर्द्धा को देखने वाले बाहर से आए मेहमानों ने काफी सराहना की। गांव के फगुआ पोखर के चारों भिडों पर जुटेलाेग ड्राम अाैर नादों में घोले गए रंग अाैर गुलाल-अबीर एक-दूसरे को लगाते हुए गले मिले। पिचकारियों से रंगों की बौछार से फगुआ पोखर का पानी पूर्णतः रंगीन हो चला था। वहीं दूसरी ओर ढ़रहा गांव की होली में भी कुछ इसी तरह का नजारा रहा। सम्मत की रात आतिशबाजियों की प्रतिस्पर्द्धा होती रही। भाव नृत्य, कथक नृत्य व होली गीतों के साथ बैंड बाजे का आनंद उठाते हुए लाेग झूमते रहे। ग्रामीण युवकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृन्दावन की तर्ज पर राधे-कृष्ण की भव्य अाैर आर्कषक झांकी की प्रस्तुति की गई।

भिरहा गांव में आयोजित महफिल में नृत्य प्रस्तुति करतीं नृत्यांगना।
खबरें और भी हैं...